Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

फतेहपुर थाने में एसपी रवीना त्यागी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लगाम कसने के दिए निर्देश।

महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण से लेकर रात्रि गश्त तक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर एसपी का जोर।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

फतेहपुर, बाराबंकी। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने थाना फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध एवं त्योहार रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।
महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो।
एसपी रवीना त्यागी ने क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ निभाने की हिदायत दी।
औचक निरीक्षण के जरिए पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button