गोरखपुर: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर।
गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव की घटना, आरोपी पति हिरासत में ।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
गोरखपुर। जिले के गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में अवैध संबंध के शक को लेकर एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5 बजे नौसड़ चौकी पर सूचना मिली कि हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गीडा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
