अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसीतापुर
Trending
सीतापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! बालिका से दरिंदगी के आरोपी की 72 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा
सीतापुर। बालिका से दरिंदगी के मामले में सीतापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 72 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना रामपुर मथुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके से एक तमंचा, चार जिंदा/खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
72 घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई चर्चा में
बालिका से दरिंदगी जैसे गंभीर मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। थाना रामपुर मथुरा पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई से मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5


