त्योहारों को लेकर बाराबंकी पुलिस अलर्ट! एसपी रवीना त्यागी सड़क पर उतरीं, कोतवाली नगर में किया पैदल गश्त।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा
बाराबंकी। त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बाराबंकी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान एसपी रवीना त्यागी की सक्रियता से पुलिस महकमे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता का संदेश गया। त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्र में पैदल गश्त का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। बाराबंकी पुलिस त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है।
बाराबंकी पुलिस का संदेश: त्योहार खुशी और सौहार्द के साथ मनाएं, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।




