03 शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
बाराबंकी l थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.06.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0 165/2024 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित 03 शातिर लुटेरे – 01. सनी राव उर्फ सरोज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी समाधानपुर थाना सैरपुर जनपद लखनऊ, 02. अंकित यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी पड़रिया डीह थाना देवा जनपद बाराबंकी, व 03. अनुज उर्फ रूद्र पुत्र शिवबरन यादव निवासी दयालपुर टिकरिया थाना देवा जनपद बाराबंकी को गंगौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व लूट का 01 अदद मोबाइल फोन (रियलमी), 01 आधार कार्ड, 01 डी0एल व 01 अदद मोटरसाइकिल (संख्या UP 32 FP 9328) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व किसान पथ के पास से हम लोगो द्वारा आने जाने वाले लोगो को लूट कर घटना कारित किया गया था।




