थाना कुर्सी पुलिस ने सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा/खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त चार अदद वाहन तथा उपकरण बरामद
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 19.06.2022 को थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा ग्राम गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी के जंगल में गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

समित अवस्थी की रिपोर्ट
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 19.06.2022 को थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा ग्राम गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी के जंगल में गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।
जिसमें थाना कुर्सी पुलिस द्वारा अपने आप को बचाते हुए हिकमत अली से सात अभियुक्तगण 1. रुमान पुत्र रमजान
2. अरमान पुत्र साजिद
3मुजीब पुत्र मुवीन
4. हाजी हबीब पुत्र मो0 अली
5. जर्रार पुत्र शहजाद
6. अजी अहमद पुत्र अली अहमद निवासीगण गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
7. सुफियान उर्फ सुफिया पुत्र वाजिद निवासी ग्राम टीकरहार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के पास से तीन अदद मृत गोवंश, एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चार अदद वाहन, बांट, चाकू व चापड़ बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 180/2022 धारा 307/34/120B भादवि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, मु0अ0सं0 181/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 182-183/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रुमान पुत्र रमजान निवासी ग्राम गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
2. अरमान पुत्र साजिद निवासी गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
3. मुजीब पुत्र मुवीन निवासी गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
4. हाजी हबीब पुत्र मो0 अली निवासी गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
5. जर्रार पुत्र शहजाद निवासी गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
6. अजी अहमद पुत्र अली अहमद निवासी गद्दी की बगिया मजरे हैदराबाद पिलहटी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
7. सुफियान उर्फ सुफिया पुत्र वाजिद निवासी ग्राम टीकरहार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
बरामदगी
1. 03 अदद मृत गोवंश
2. 01 अदद तमंचा नाजायज .315 बोर
3. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
4. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
5. घटना में प्रयुक्त चार अदद वाहन 1-टोयटा क्वाइलिस गाड़ी नं0 UP32BB0031 2-टाटा सफारी नं0 UP32GF0555 3-मारुती अल्टो 800 नं0 UP32BC3756 4-बुलेट मोटर साइकिल नं0 UMR6260
6. 02 अदद बांट, एक अदद चाकू व एक अदद चापड़
पुलिस टीम
1. प्र.नि. श्री रामचन्द सरोज थाना कुर्सी जनपद-बाराबंकी ।
2. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना कुर्सी जनपद-बाराबंकी ।
3. हे0का0 अतर सिंह, हे0का0 देवेन्द्र कुमार थाना कुर्सी जनपद-बाराबंकी ।
4. का0 दीपक कुमार सिंह, का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना कुर्सी जनपद-बाराबंकी ।
5. का0 दीपक कुमार, का0 मनोज कुमार थाना कुर्सी जनपद-बाराबंकी ।
6. का0 परविन्द यादव, का0 गौरव यादव, का0 राजेश सिंह थाना कुर्सी जनपद-बाराबंकी ।




