गाँवों की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर (बाराबंकी) सोमवार दोपहर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में एक साथ कई गाँवों की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर माता जी के जय कारे लगाए इससे पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा रीवाँ सीवाँ,मौलाबाद, पैगम्बरपुर,पहाड़ापुर,लिलौली, चक मौजमपुर,इन गाँवो का विसर्जन एक साथ दोपहर 2:00 बजे रीवाँ सीवाँ पुल पर किया गया। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुये। लोगों ने ढोल नगाड़े गाजे बाजे और गुलाल का प्रयोग नही किया। और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया इस मौके पर बड्डूपुर थाने उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव,उप निरीक्षक घनश्याम सिंह,अपनी पूरी फोर्स के साथ विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। लेखपाल जय प्रकाश,प्रिन्श शर्मा, प्रधान अवनीश वर्मा,पूर्व प्रधान राम प्रताप वर्मा,सोनू वर्मा,पुष्पेन्द्र वर्मा,राम राज यादव,दिनेश पाल,शुभम यादव, कुलदीप यादव,मुनेश्वर यादव आदि लोग मौजूद रहे।



