सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस किया गिरफ्तार भेजा जेल।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। थाना गुरूबक्शगंज अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.09.2026 को ग्राम पूरे सुजान सिंह मजरे बरदर निवासी वादिनी द्वारा भूसा लेने आए श्रमिक अमरेश, धर्मेन्द्र व पुत्तन पर भूसे में छिपाकर रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया गया। वादिनी एवं आसपास के लोगों की मदद से तीनों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। तलाशी में पुत्तन के पास से 01 सोने की झुमकी व चांदी की हाफ पेटी तथा अमरेश व धर्मेन्द्र की निशानदेही पर पिकअप संख्या UP35AT3867 से 01 सोने की झुमकी, मांग बेदी व चांदी की पावजेब बरामद हुई। प्राप्त तहरीर पर मुकदमा संख्या 231/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार 1. अमरेश पुत्र रामखेलावन निवासी उलिया मजरे देवमई थाना मौरावां जनपद उन्नाव 2. धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी ग्राम सगौली थाना मौरावां जनपद उन्नाव 3. पुत्तन पुत्र रामलाल निवासी ग्राम सगौली थाना मौरावां जनपद उन्नाव के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



