अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
कृषि विज्ञान केंद्र, मत्स्य, उद्यान, गन्ना आदि विभागों के 75 कृषकों को प्रशस्ति पत्र, एक फलदार वृक्ष की पौध एवं एक तिरंगा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मेला एवं प्रदर्शनी में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के साथ ही निजी विक्रेताओं एवं ट्रैक्टर तथा उन्नतशील कृषि यंत्रों के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। 75वे स्वतंत्रता दिवस के अन्तर्गत आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कृषि विभाग बाराबंकी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, हैदरगढ़, बाराबंकी पर माननीय सांसद, बाराबंकी श्री उपेन्द्र सिंह रावत जी की अध्यक्षता में आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र, मत्स्य, उद्यान, गन्ना आदि विभागों के 75 कृषकों को प्रशस्ति पत्र, एक फलदार वृक्ष की पौध एवं एक तिरंगा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, बाराबंकी श्री श्रवण कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक डाक्टर अश्विनी सिंह, ज़िला कृषि रक्षा अधिकारी, बाराबंकी श्रीमती प्रीति किरन वाजपेयी, ज़िला कृषि अधिकारी, बाराबंकी श्री संजीव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, कुर्सी, बाराबंकी श्री अरुणेश प्रताप सिंह, ज़िला उद्यान अधिकारी श्री महेश कुमार श्रीवास्तव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, बाराबंकी सुश्री अन्वेशा देव, कृषि विभाग के समस्त ATM व BTM, तहसील हैदरगढ़ के कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक एवं भारी संख्या में जनपद के समस्त विकास खंडों के कृषक/ महिला कृषक उपस्थित रहे।
मेला एवं प्रदर्शनी में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के साथ ही निजी विक्रेताओं एवं ट्रैक्टर तथा उन्नतशील कृषि यंत्रों के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए।

ज़िला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं के सम्बंध में कृषकों को अवगत कराया गया। ज़िला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा ख़रीफ़ फसलों के कीट प्रबंधन के बारे में जबकि ज़िला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि निवेशों की उपलब्धतता के सम्बंध में अवगत कराया गया। डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह द्वारा खेती सम्बंधित कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।उप कृषि निदेशक श्री श्रवण कुमार द्वारा फसल विविधिकरण एवं FPO के माध्यम से कृषकों की आय दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी गई। सांसद महोदय द्वारा बताया गया की आज़ादी के 75वे वर्ष में अन्नदाता कृषकों को सम्मानित करने एवं उत्साहवर्धन करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। अन्नदाता किसान और अधिक मेहनत और लगन से कृषि कार्य में लगे रहें, यही देश के प्रति सच्ची सेवा होगी। अंत में उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन डॉक्टर अश्विनी सिंह द्वारा किया गया।




