लूट की झूठी सूचना का 12 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया सफल अनावरण 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना भदोखर पर वादी ऋषि कुमार द्विवेदी पुत्र राधारमण द्विवेदी निवासी ग्राम वलीपुर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली द्वारा लिखित तहरीर देकर आरोप बताया कि वह नूडल्स का व्यापार करता है। उसके यहां एजेंट के रूप में कार्यरत निजाम पुत्र क्वारिस निवासी बगाड़ा अरहिया थाना लौकीहाट जनपद कटिहार (बिहार) को दिनांक 13.07.2026 को लगभग 46,000/- रुपये मूल्य का नूडल्स का स्टॉक बिक्री हेतु दिया गया था। विपक्षी निजाम उपरोक्त ने बिक्री के उपरांत प्राप्त धनराशि वादी को न देकर अपने खाते में जमा कर अपने जीजा के खाते में स्थानांतरित कर गबन कर लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर पर मुकदमा संख्या-200/2026 धारा-316 (5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 14.07.2026 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के दरियापुर पुल के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त निजाम पुत्र क्वारिस उर्फ वारिस निवासी बगडडा अरेहिया थाना जोकीहाट राज्य बिहार को गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पूछताछ का विवरण:- अभियुक्त से कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.07.2026 को उसके मालिक ऋषि के नूडल्स वाले माल को दुकान पर सप्लाई करने के बाद उसने दुकानदार से 46000/-रुपये लेकर उसमें से 40000/- रुपये अपने बैंक खाते में डलवाकर अपने जीजा सद्दाम के खाते में स्थानांतरित कर दिये तथा जो 6000 /- रुपये मेरी जेब से मिले है उसने अपने खर्चे के लिए बचा लिये थे। वह रायबरेली से ट्रेन पकड़कर बिहार जाने वाला था कि तभी आप लोगों ने उसे पकड़ लिया।




