
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। दो रोजा अजीमुश्शान कॉन्फ्रेंस व जलसा-ए-दस्तारबंदी फुलवरिया राजवाड़ा के अंतिम दिन13/01 को उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस प्रोग्राम में हजरत अल्लामा मौलाना सैयद मसउद अहमद साहब मंच पर 2:00 बजे रात तक मौजूद रहे।हजारों का भीड़ हुजूर का एक झलक पाने को लोग दिल थाम कर बैठे थे । दूसरी तरफ झारखंडी बाबा के नाम से मशहूर हजरत अल्लामा मौलाना सिद्दीक हसन साहब के प्रभावशाली तकरीर के कारण हजारों का भीड़ सुबह 4:00 बजे टस से मस हिलने का नाम नहीं हुआ। झारखंडी बाबा सैकड़ो नौजवानों को वादा करवा दिए की शादी में किसी तरह का दहेज नहीं लेंगे।



