Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

पुलिसपुलिस मुठभेड़ मे फरार अभियुक्त अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार मुठभेड़ मे फरार अभियुक्त अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला

रायबरेली। दिनांक 25/26.04.2026 की रात्रि को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मकनपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व रात्रि गश्त की जा रही थी तभी रात्रि करीब 01.35 बजे आईटीबीपी के सामने ग्राम भटनी हार के पास 01 संदिग्ध कंटेनर (वाहन संख्या-UP21BN6720) आते दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा तथा उसमें सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त नजमुद्दीन पुत्र मो० याकूब खां निवासी सूफी टोला थाना मीरगंज जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाएं पैर में गोली लगी थी। अभियुक्त नजमुद्दीन उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी डलमऊ भिजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है एवं पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है। अभियुक्त नजमुद्दीन का एक साथी शोबीव पुत्र मो०छोटे निवासी ग्राम सिरसखेड़ा थाना मुण्डा पाण्डें जनपद मुरादाबाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसे पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

“श्री रवि कुमार” पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.04.2026 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सटीक सूचना पर अभियुक्त शोबीव पुत्र मो०छोटे निवासी ग्राम सिरसखेड़ा थाना मुण्डा पाण्डे जनपद मुरादाबाद को 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र के गंगानदी के तराई मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना डलमऊ पर मुकदमा संख्या-85/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button