
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को आत्मा सभागार, साहिबगंज में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी श्री प्रमोद एक्का ने की, जिसमें कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की शुरुआत “धरती माता बचाओ अभियान” पर विशेष चर्चा के साथ हुई। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत में कमी आएगी और भूमि की उर्वरता बनी रहेगी, जिससे दीर्घकालिक रूप से बेहतर उत्पादन संभव होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर निगरानी समितियों के गठन के निर्देश भी दिए गए।
आगामी खरीफ मौसम 2026 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए “आत्मनिर्भर।

