Advertisement
झारखंड
Trending

वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रिपोर्टर :– उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। जिले के उधवा प्रखंड में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान शुक्रवार को उधवा-केलाबाड़ी फोरलेन मुख्य मार्ग स्थित राधानगर थाना के समीप आयोजित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, टोटो, ई-रिक्शा तथा चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों को क्रमवार रोककर उनके कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चला रहे बाइक चालकों के खिलाफ विशेष सख्ती बरती गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का मौके पर ही चालान काटा गया। इस अभियान में कुल मिलाकर लगभग 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

विज्ञापन 2

इसके साथ ही सभी वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और अपने साथ सभी जरूरी कागजात रखें। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन 3

इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर अनुज पराशर, आईटी सहायक राज हंस, राधानगर थाना के एएसआई कान्हू मुर्मू, शशिकांत यादव, सुशील मरांडी, श्रीलाल हांसदा सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button