Advertisement
अब तकअभी तकदिल्लीदेश विदेशभारत
Trending

एनटीपीसी ने नेट जीरो जीएचजी उत्सर्जन रोडमैप विकसित करने के लिए नीति आयोग के साथ आशय के वक्तव्य पर हस्ताक्षर किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GRDV.jpg

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।

एनटीपीसी लिमिटेड ने नेट जीरो जीएचजी उत्सर्जन रोडमैप विकसित करने के लिए कल नीति आयोग के साथ एक आशय के वक्तव्य (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए। यह देश के विद्युत क्षेत्र को हरित बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करते हुए एसओआई पक्षों में सहयोग के एक ढांचे को औपचारिक रूप देने का प्रयास है ताकि एनटीपीसी को अपने उत्पादन मिश्रण के विविधीकरण पर रणनीतियों की सुविधा मिल सके और अंततः वह कार्बन उपस्थिति को कम कर सके और 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में भारत के प्रयास का समर्थन किया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002S42A.jpg

जैसा कि भारत सरकार ने सीओपी 26 के दौरान ‘पंचामृत’ लक्ष्यों की घोषणा की है, नीति आयोग 2070 तक नेट ज़ीरो हासिल करने के लिए विभिन्न परिदृश्यों/मार्गों को विकसित करने का काम कर रहा है। 17 प्रतिशत स्थापित उत्पादन क्षमता के साथ एनटीपीसी लगभग 24 प्रतिशत देश की बिजली आवश्यकता को पूरा करती है। इस सहयोग से एनटीपीसी निम्नलिखित कार्यों के लिए नीति आयोग की ऊर्जा टीम की विशेषज्ञता का उपयोग करने में सक्षम होगा :

विज्ञापन

• भारत सरकार के ‘पंचामृत’ लक्ष्यों के साथ जुड़ने के लिए एनटीपीसी के लिए नेट जीरो जीएचजी उत्सर्जन रोडमैप का विकास।

विज्ञापन 2

• 2030, 2037, 2047 और 2070 के लिए परिदृश्यों के विकास सहित उत्सर्जन और ऊर्जा (पोर्टफोलियो मिक्स) मॉडलिंग।

विज्ञापन 3

• एनटीपीसी में कार्बन प्रबंधन इकाई (सीएमयू) की स्थापना में सहायता ताकि जीएचजी कटौती संबंधी पहलों को एक स्थान पर एकीकृत किया जा सके।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button