
समित अवस्थी की रिपोर्ट
बाराबंकी।
फतेहपुर सूरतगंज रोड पर घायल अवस्था में युवक मिला स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया किंतु रास्ते में ही युवक की मौत हो गई
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम कंदरौलापुरवा निवासी कृष्ण कुमार किसी काम से घर निकला था जो घायल अवस्था में रामनिवाजपुरवा के पास सड़क के किनारे मिला, मृतक की पुत्री राखी ने कोतवाली फतेहपुर मे तहरीर देते हुए गांव के ही तीन लोगों राम मनोरथ पुत्र शिवकुमार राम हेत पुत्र सर्वजीत व हेमंत वर्मा पुत्र रविंद्र वर्मा पर पुरानी रंजिश में पिता की हत्या का आरोप लगाया है पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश में इन लोगों ने मिलकर मेरे पिता की लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या की है। वही मौके पर आसपास मौजूद लोगों का कहना है किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई है बहरहाल पुलिस के द्वारा मृतक की पुत्री की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है वहीं क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



