बाराबंकी
महादेवा चौराहे पे एक मारुति वैन चालक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा

रिपोर्ट :- अभिषेक कुमार सोनी
रामनगर बाराबंकी । थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत महादेवा में मारुति वैन चालक को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर दी।
देर रात करीब 9 बजे वैन चालक के महादेवा में कई चक्कर लगाने से ग्रामीणों वैन चालक को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी ।
ग्रामीणों द्वारा वैन चालक की पिटाई करने के दौरान शोर सुनकर करीब ही पुलिस चौकी महादेवा इंचार्ज को अपनी पूरी टीम सहित दौड़ते आते देख वैन चालक को चौराहे पर ही अधमरी हालत में छोड़ कर भाग निकले वही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को तो C H C
में भर्ती कराया और ग्रामीणों के ऊपर विधिक कार्यवाही की जा रही है
विज्ञापन




