थाना देवा पलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में बांछित 10,000/-रुपये का इनामियां अपराधी को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट शमीम (स्टेट हेड)
बाराबंकी।जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30.12.2022 को थाना देवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 391 / 2022 धारा 3( 1 ) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 10,000/-रूपये के इनामिया अपराधी कमल कुमार उर्फ कल्लू पुत्र रामसनेही निवासी गनेशपुर रहमान थाना चिनहट जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 475/2021 धारा 392/411 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 64/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी 3. मु0अ0सं0 391/2022 धारा 3( 1 ) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना देवा जनपद बाराबंकी
पलिस टीम-
1. प्र.नि. श्री पंकज कुमार सिंह थाना देवा, जनपद- बाराबंकी ।
2. उ0नि0 श्री बृजेश कुमार सिंह थाना देवा, जनपद- बाराबंकी । लिस
3. हे0का0 विनय सिंह, का० प्रदीप चौहान थाना देवा जनपद बाराबंकी। 4. का0 अभिषेक यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी ।



