बारिश शुरू होते ही विषैले सर्प दंश की घटनाएं बढ़ गई।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। बारिश शुरू होते ही विषैले सर्प दंश की घटनाएं बढ़ गई। गुरुवार को सर्प दंश से किशोर की मौत के बाद शुक्रवार को घुंघटेर के दीनपनाह में सर्प दंश से वृद्ध की मौत हो गई।
विकास खंड क्षेत्र में बीते दो दिनों सर्प दंश से दो लोगों की मौत हो गई।जबकि एक सप्ताह में चार अधिक लोगो सर्प दंश से मौत हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के कोई उपाय नहीं किए जा सकें है। जागरूकता के अभाव से लोग अभी भी झाड़ फूंक मे लग जाते हैं जिसके चलते सर्प दंश के मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और वह मौत के गाल पहुंच जाता है। घुंघटेर थाना क्षेत्र दीनपनाह निवासी चंद्रिका प्रसाद 60 वर्ष गुरुवार रात मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। भोर करीब चार बजे अचानक बारिश होने से वह चारपाई खड़ी कर बारामदे की फर्स पर सो गए।इस बीच एक विषैले सर्प ने कान में काट लिया। साफ काटने की जानकारी होते ही वह उठ कर बैठ गए। जानकारी पर अंदर कमरे में सो रहे परिजन बाहर आ गए। परिवारजन इलाज से पहले झाड़ फूंक में लग गए। लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए लखनऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को बड्डूपुर के खिझना में किशोर की सर्प दंश से मौत हो गई थी।




