
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग केन्द्र, साहिबगंज द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उद्योग विभाग के अंतर्गत प्रबंध निदेशक, जिडको, रांची, झारखंड के निर्देशानुसार “Promotion of Women Led Entrepreneurship” विषय पर एक दिवसीय District Level Workshop का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देना, महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं वित्तीय सहायता की जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस कार्यशाला में जिले के इच्छुक आमजन, विशेष रूप से महिला उद्यमी, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं एवं उद्यम स्थापित करने की इच्छुक महिलाएं भाग लेकर उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।
बैठक महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, साहेबगंज रामाकांत चतुर्वेदी जेएसएलपीएस डीपीएम मतीन तारिक, EoDB मैनेजर, साहेबगंज,चन्द्रशेखर शर्मा, स्टंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पत्थर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित थे।


