Advertisement
झारखंडभारत
Trending

पत्नी की की हत्या, शव गंगा में फेंका आरोपी गिरफ्तार।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा।

साहिबगंज। राजमहल राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता महिला की हत्या उसके ही पति द्वारा किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राहुल शेख ने अपनी पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गंगा नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी राहुल शेख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
इस पूरे अभियान में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के साथ राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई पंकज कुमार दुबे, जुमराती अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या था। वहीं, शव की बरामदगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button