Advertisement
दिल्लीभारतवारणसी

काशी तमिल संगमम’ में भाग लेने वाले तमिल प्रतिनिधियों के 8वें समूह ने हनुमान घाट पर पवित्र डुबकी लगाई।

हॉकी और फुटबॉल मैचों में भाग लेने के लिए भारत सरकार के तमिलनाडु के एथलीटों का पहला समूह वाराणसी पहुंचा।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

तमिल प्रतिनिधिमंडल के 8वें समूह ने महीने भर चलने वाले “काशी तमिल संगमम” के दौरान गंगा नदी के तट पर “हनुमान घाट” में पवित्र डुबकी लगाई। इस समूह में, अधिकतर तमिलनाडु के उद्यमी शामिल थे। वाराणसी में ‘हनुमान घाट’ को पहले ‘रामेश्वरम घाट’ के नाम से पहचाना जाता था। वाराणसी में इस घाट पर सबसे अधिक देखे पर्यटक आते हैं। इस घाट के आसपास के क्षेत्रों में केरल मठ, कांची शंकर मठ, श्रृंगेरी मठ आदि जैसे दक्षिण भारतीय मठ अधिक संख्या में स्थित हैं।

तमिल प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ‘हनुमान घाट’ स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की और ‘हनुमान घाट’ के पास स्थित सुब्रह्मण्यम भरतियार के आवास पर भी गए।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

भारत सरकार में कार्यरत तमिलनाडु के एथलीटों का पहला समूह आज सवेरे चल रहे “काशी तमिल संगमम” में हॉकी और फुटबॉल मैचों में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने 8 से 15 दिसंबर, 2022 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में 8 दिवसीय “खेल शिखर सम्मेलन” का आयोजन किया है।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button