
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार साहा
प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के दौरान iRAD/eDAR पोर्टल के माध्यम से दुर्घटना से संबंधित सूचनाओं की समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने, eDAR प्रणाली के जरिए पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा दिलाने की प्रक्रिया तथा समन्वित कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

साथ ही, एल्कोहल ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की विधि, Hit and Run मामलों के प्रभावी प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश तथा Good Samaritan (नेक नागरिक) से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यालय DSP विजय कुमार कुशवाहा, iRAD/eDAR मैनेजर मनोज कुमार, NIC साहिबगंज के प्रतिनिधि एवं विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित एवं पारदर्शी डाटा प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना था।


