पुलिस नें 12 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:-शमीम
दिनांक 22.02.2024 को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय/क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट प्रवेक्षण में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री दिनेश चन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद अयोध्या मय हमराह फोर्स के मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त आशुतोष सिंह उर्फ बब्बू पुत्र स्व० स्वामीनाथ सिंह निवासी अमौनी थाना महराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 32 वर्ष को 12 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ दिनांक 22.02.2024 को समय करीब 09.15 बजे रतनपुर पुलिया FCI गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवरण निम्नवत है-




