बाराबंकी
बंदरों का आंतक कई लोगों को काटकर किया घायल वन विभाग मौन

संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी।। बंदरों का आंतक कई बच्चों को काटकर कर चुका है घायल
मिली जानकारी के अनुसार तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र नगर पंचायत बनीकोडर मे आये दिन बंदरों के हमले से लोगों मे दहशत वही शुक्रवार को बनीकोडर आशीष वर्मा की 5 वर्षीय बच्ची पर हमला बोल दिया जिससे बच्ची घायल हो गई आनन फानन मे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर मे इलाज कराया गया जब जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंची लेकिन बनीकोडर स्थित नर्सरी पर पिंजरे को रख कर खानापूर्ति कर दिया जबकि बंदर लगातार लोगों को काटकर घायल कर रहा है बंदर ना पकडने को लेकर लोगों मे रोष व्याप्त




