Advertisement
रायबरेली
Trending

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा थाना बिथरी चैनपुर का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत।

रायबरेली।आज दिनांक 29.01.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना बिथरी चैनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चेक किया गया।

विज्ञापन

थाने के अभिलेखो का रख रखाव सही/ठीक ठाक पाया गया और अभिलेखो को अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की साफ सफाई सही पाये जाने पर पुलिस कर्मियो की प्रसंशा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध, जनसुनवाई व शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गयी।

विज्ञापन 2

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समन, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट को उपनिरीक्षकवार आवंटित कर मॉनीटरिंग करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

विज्ञापन 3

थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरकों में लगे मटेरियल (मानक के अनुरुप है अथवा नहीं) आदि के सम्बन्ध में कमेटी से जांच कराने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

विज्ञापन 4

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतकालीन के दृष्टिगत थाना चौकीदारों को कम्बल वितरित किये गये।

विज्ञापन 5

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रचलित विवेचनाओं को निस्तारण कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्डल, किसानों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मौजूद थाना क्षेत्र के व्यक्तियों से पुलिस की कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया गया, पुलिस की कार्यशैली में सुधार के सम्बन्ध में वार्ता की गयी एवं प्रभारी निरीक्षक बिथरी चैनपुर को शिकायतकर्ताओं के साथ सभ्य व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने व वार्ता के क्रम में जनता के व्यक्तियो द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव आदि दिये गये।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बिथरी चैनपुर पर नियुक्त निम्न पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया।

1. उपनिरीक्षक रणधीर सिंह पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र

2. उपनिरीक्षक शशांक सिंह

प्रशस्ति पत्र

3. कांस्टेबल अरुण कुमार

प्रशस्ति पत्र

4. कांस्टेबल अंकित कुमार

प्रशस्ति पत्र

5. कांस्टेबल बीजिल मलिक

प्रशस्ति पत्र

6. कांस्टेबल अक्षय तौमर

प्रशस्ति पत्र

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा व०उ०नि० देवेन्द्र सिंह व धर्मेन्द्र सिंह को विवेचनाओं में लापरवाही बरतने तथा अनावश्यक रुप से लम्बित रखने पर व०उ०नि० देवेन्द्र सिंह व उ०नि० धर्मेन्द्र सिंह के विरूद्ध प्रारम्भिक जांच व विभागीय कार्यवाही के आदेश दिये गये है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button