
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल से उद्धवा होते हुए बरहारवा जाने वाली नवनिर्मित फोर लाइन सड़क पर विभागीय अधिकारियों के लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण न के अंतर्गत सड़क के बीचो-बिच बिना किसी पूर्व सूचना या सुरक्षा व्यवस्था के किए गए गड्ढे की करण रविवार रात से अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं कई वाहन जिसमें एक यात्री ऑटो भी शामिल है इस गड्ढे का शिकार बने हैं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विभाग द्वारा अचानक रात में सड़क के बीचो-बीच खुदाई कर दी गई नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में वीर्यरिफ्लेक्टिव तपे या चेतावनी की बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है लेकिन घटनास्थल पर सुरक्षा के बोर्ड कहीं नहीं था सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी हादसा होने के बाद फोर लाइन के इंचार्ज ने सड़क के डैमेज होने की बात कहते हैं हुए मरम्मत कार्य का हवाला दिया है हालांकि इस बयान के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विभागीय अधिकारियों पर सवाल-
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढा भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले पदार्थ में धूल डस्ट की मात्रा अधिक है टिकाऊ पर आशंका जताई गई। नवनिर्मित सड़क की के निर्माण पर कुछ महिनों में क्षतिग्रत होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन की चुप्पी से बड़ा आक्रोश।
लगातार हो रहे हादसों के बावजूद भी संबंधित विभाग की अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की करवाई देखने को नहीं मिली। इसके कारण स्थानीय ग्रामिनों में भारी आक्रोश देखने को मिला वही ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि अभिलंब इस रोड का निर्माण कार्य को सही ढंग से किया जाए ताकि रोड क्षतिग्रस्त ना हो और रोड में बेरीकेटिंग का उपयोग किया जाए । ताकि आम जनमानस को हानि न पहुंचे।



