
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहेबगंज। जिले में नगर पंचायत चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से मताधिकार को लेकर सोमवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया ।बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर डीएसपी विजय कुशवाहा , विमलेश त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तीनपहाड थाना प्रभारी मृत्युजंय कुमार पांडेय सहित जिले के थाना प्रभारी मौजूद थे।
बैठक में साहिबगंज नगर पंचायत एवं राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया। चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर अग्रिम कार्रवाई, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब एवं हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी के साथ उस पर होने वाली कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारि यो को क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक कर संवाद स्थापित करने और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण चुनाव करना है और किसी तरह का अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आम जनमानस अपील किया कि अपना मत निर्भीक हो कर अपने अनुसार करें।

