
रिपोर्ट:- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।बरहरवा श्रीकुंड में कृषि भूमि बचाव संघर्ष समिति गुमानी के व्यवस्थापक में झारखंड राज्य किसान सभा जिला साहिबगंज का एक आम सभा संपन्न हुई वर्तमान में पूरे हिंदुस्तान के पैमाने में किसान मजदूर पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण इतना बढ़ गया है कि उनके जीवन जीना दुश्वार हो गया है लगातार बढ़ती महंगाई चरमई हुई स्वास्थ्य सेवाएं शिक्षा की अवस्था यदि साथ ही किसानों के फसलों का उपयुक्त कीमत नहीं मिलना कृषि कार्य में लगातार बढ़ती हुई खर्च तथा खाद, बीज, कीटनाशक की मूल्य वृद्धि दूसरी तरफ विभिन्न संस्था तथा रास्ता के नाम पर कृषि योग तीन फसली जमीन का अधिग्रहण प्रशासन द्वारा किया जाना एक बहुत ही खतरा पैदा हो गई है विशेष कर वर्तमान केंद्रीय सरकार सांप्रदायिकता के आड़ में लगातार किसानों के हित के विरुद्ध उनके रोजी रोजगार पर प्रभाव डालने वाला बिल संसद में पारित करते रहे जैसे बीज बिल विधेयक 2025 ,बिजली बिल विधेयक 2025, बिजी रामजी बिल आदि। इसके विरुद्ध में वक्ताओं ने बारी बारी से केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सम आलोचना किया। अंत में झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव कामरेड सुरजीत सिंह अपना भाषण रखें, कॉम असगर आलम, कॉम सारीफुल इस्लाम, कॉम श्यामसुंदर पोद्दार,कॉम कैफुल इस्लाम, मो फैसल, हाजी तैमूर, नईम अख्तर, मो हुसैन, सबेद अली, दर्जनों साथी उपस्थित रहे।


