
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
मेजबान झारखंड समेत देश भर के 26 राज्य के एथलीट शिरकत कर रहे हैं।
भारत सरकार युवा और खेल मंत्रालय द्वारा प्रथम खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स,छत्तीसगढ के लिए चयन को लेकर झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में 14 से 15 फरवरी तक
आयोजित द्वितीय संस्करण खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता, रांची में आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज के ट्रेनी एमानुएल किस्कू ने 110 मीटर हर्डल्स में 17.75 सेकेंड का समय लेते हुए देश भर में चौथा स्थान प्राप्त कर मार्च माह में छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स 2026 के लिए अहर्ता हासिल कर लिया।
एमानुएल किस्कू के कोच योगेश यादव ने बताया कि एमानुएल दूसरे दिन 4 गुणा 100 मीटर रिले में भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आई.टी.डी. ए. निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा,जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।



