Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रान्त के सह संयोजक राजाकासिम के नेतृत में गरीब हाकरों को कंबल किये गये वितरण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। आज पीरबटावन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रान्त के सह संयोजक राजाकासिम के आयोजन में गरीब हाकरों को कंबल वितरण किये गये और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं को पर्यावरण सुरक्षा संकल्प दिलवाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ठाकुर राजा रईस राष्ट्रीय सह संयोजक रहे। श्री ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ प्राकृतिक जगत से है। हमारे चारो ओर क्या है? भूमि, जल वायु आकाश, वनस्पति, जीव-जन्तु यानि जिसमें हम आवरत है। जो हमारे मनुष्य जीवन के चारों ओर विद्यमान है। पर्यावरण कहलाता है। यह हमारे अस्तित्व के लिए व विकास के लिए भी आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजक श्री कासिम ने संचालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे बचपन में कोई भी म्टिटी मुसलमान की हो जाती थी तो मुसलमान इस्लामिक सुन्नत मानते हुए एक पेड़ कब्रिस्तान में लगाता था। श्री कासिम ने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों ने पर्यावरण को भ्रष्टाचार का माध्यम बनाकर इंसानी जिन्दगी जीव-जन्तुओं की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया। मोदी जी ने पर्यावरण का महत्व समझते हुए पुनः पर्यावरण को स्थापित कर मनुष्य को निरोग लम्बा जीवन प्रदान किया श्री कासिम ने कहा कि कोरोना काल में जितना योगदान डाक्टर, सफाईकर्मी, प्रशासन पत्रकारों का रहा है उतना ही योगदान हाकरों का भी रहा है। मो0 उसमान गनी, अब्बास अली, मकासिद रजा, मो0 रजा, मो0 जब्बार, मो0 मुख्तार, सफी अहमद खाँ, मो0 इम्तियाज, इनायत रसूल, मो0 साबिर सुलेमानी, लाला राम चौहान, शिसिर वर्मा, राहुल वर्मा, मनीष दीक्षित, सायरा बानो, मो0 फुरखान के साथ बड़ी संख्या में एम0आर0एम0 के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button