
रिपोर्ट:- उज्ज्वल कुमार साहा
जनपद साहिबगंज नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की विधिवत घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम एवं प्रस्तावित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग एवं आवागमन व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही मतगणना के दिन सुचारु संचालन हेतु पर्याप्त कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति, पास प्रणाली, मीडिया कॉर्नर तथा मतगणना एजेंटों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कु सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

