Advertisement
झारखंडभारत
Trending

समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार

साहिबगंज: समाहरणालय स्थित सभागार में रविवार को समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्थापना उप समाहर्ता झुन्नु कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उधर प्रशिक्षण के दौरान लिपिकों को संचिका कार्य, संधारण एवं रखरखाव, स्थापना संबंधी कार्य, अवकाश प्रबंधन, सेवा पुस्तिका का अनुरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उधर इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिपिकीय कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जाॅन आईन्द, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक मेथियस बेसरा, वरिय लिपिक चंद्रभूषण झा सहित समाहरणालय संवर्ग के सभी लिपिक एवं वरीय लिपिक उपस्थित रहे। उधर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिभागियों को प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button