पुलिस टीम द्वारा 01 मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे 03 राशि गोवंश को बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
चन्दौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोतस्करी के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अनन्त चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चंदौली संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनाँक-05.09.2025 को थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा नवही चौकी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोवंशी पशुओ को मैजिक में लाद कर ग्राम बर्थराखुर्द की तरफ से बिहार की ओर से लेकर जा रहे है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नवही पुलिया के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी कि 01 मैजिक वाहन को रोककर चेक किया गया तो मैजिक में लदे 03 राशि गोवंशो को बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम बनौली खुर्द थाना व जिला चन्दौली उर्म 22 वर्ष के रुप में हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 252/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अघि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग:-
1.मु0अ0स0 252/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अघि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना व जिला चन्दौली





