Advertisement
उत्तर प्रदेशबहराइच

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरा बजरंग दल।

हिंदुओ पे अत्याचार, नही सहेगा हिन्दुस्तान - बजरंग दल।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली में बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ो कि संख्या में युवा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड संयोजक राम सिंह व प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय के द्वारा किया गया। जिसमें सुजौली दुर्गा माता मंदिर टपरा बाजार से यात्रा निकाल कर मेन रोड चौरहे पर बांग्लादेश के प्रधानमन्त्री व राष्टपति का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल के प्रखण्ड सह संयोजक कृष्णा पाण्डेय और राम सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों में लगातार बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर लगातार नरसंहार किया जा रहा । जिसमें कई हिंदुओं को बुरी तरीके से मारा गया है ताजा मामला बांग्लादेश में दीपू दास से जुड़ा हुआ है जिनको पहले मारा गया इसके बाद पेड़ पर लटका कर जला दिया गया था। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर देखने को मिल रही है जिसको लेकर पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं इस दौरान सुजौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली में भी बजरंग दल के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रखण्ड सह संयोजक बजरंग दल कृष्णा पाण्डेय, राम सिंह, जिला भाजपा प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, क्रांति मिश्रा, अंजनी कुमार, तरुण तिवारी के साथ काफी संख्या बजरंग दल कार्यकर्ता व आक्रोषित हिंदू जनमानस मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button