Advertisement
झारखंडभारत

विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश।

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर जोर।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार।

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद, नीति आयोग सहित अन्य मदों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आमजन को शीघ्र लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।समीक्षा बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, नगर परिषद एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिले की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से साहिबगंज के शंकुतला सहाय घाट में स्थायी सीढ़ी घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण सदर अस्पताल मार्ग की चारदीवारी निर्माण एवं हॉर्टिकल्चर कार्य पुलिस लाइन जिरवाबाड़ी में मार्केट हेतु चारदीवारी सह पेवर्स ब्लॉक निर्माण बरहेट पुराने प्रखंड परिसर में चारदीवारी मरम्मती एवं पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन विभिन्न पंचायतों व ग्रामों में पीसीसी सड़क निर्माण आंगनबाड़ी केंद्रों एवं HSC में चारदीवारी एवं अन्य निर्माण कार्य विद्यालयों में कक्षा कक्ष एवं शौचालय निर्माण ख

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button