Advertisement
झारखंड
Trending

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से नानी की मौत हो गई।

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से नानी की मौत हो गई।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नानी-नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान नानी हविलान बीबी की रास्ते में मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नानी की मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा दक्षिण पियारपुर स्थित आकुनबन्ना नाशघाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

नानी- नाती मोटर साईकल से उधवा जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पियारपुर निवासी आरिफ शेख (30) अपनी नानी हविलान बीबी (50) को बाइक से किसी काम से उधवा जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रहे मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को तुरंत सड़क से उठा कर इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इलाज कर हायर सेंटर किया गया रेफर कर दिया।राजमहल अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर सौरभ कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार दोनों को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में बोरियो के पास हविलान बीबी की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं आरिफ शेख का इलाज अभी जारी है और उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है।ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद राधानगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई।एएसआई ओमप्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन 2

तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बढ़ रहा आम जनमानस की खतरा।

विज्ञापन 3

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाए और सड़क पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button