युवती को बहला फुसलाकर उसका धर्मपरिवर्तन कराने हेतु भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। घटना का संक्षिप्त विवरणः वादी ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 10.01.2026 को उसकी पत्नी अपनी बहन को दवा लेने जा रही हूं का बताकर घर से गई थी परन्तु वापस नहीं लौटी, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उसे विपक्षी जैद शेख पुत्र अज्ञात निवासी केलौली थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करने की नियत से ले गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिलएरिया पर मु०अ०सं०-13/2026 धारा-87 बीएनएस व धारा-3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व धारा-3(2) (v) एससी/एसटी अधिनियम बनाम विपक्षी उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०-13/2026 धारा 87 बीएनएस व धारा-3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व धारा- 3 (2) (v) एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित अभियुक्त अजमेर अली उर्फ आफिर उर्फ जैदशेख पत्र मो० उस्मान निवासी किलौली चौराहा थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 14 दिवस हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




