प्रधानमंत्री कार्यालयभारत
अरुणाचल प्रदेश के लोगों की देशभक्ति राज्य की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में झलकती है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
रिपोर्ट:-शमीम
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग के सेप्पा में हरघरतिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि देशभक्ति अरुणाचल प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में स्पष्ट रूप से झलकती है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के एक्स पर एक वीडियो पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए श्री मोदी ने लिखा:
“अरुणाचल प्रदेश एक ऐसी भूमि है जहां देशभक्ति हर नागरिक के दिल में गहराई से निहित है। यह राज्य की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में स्पष्ट रूप से झलकता है। #हरघरतिरंगा के प्रति ऐसा उत्साह देखकर खुशी हुई।”




