Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

चोरी करने वाले 3 अभियुक्त 2 सोलर पैनल व घटना में प्रयुक्त 1 लोडर के साथ किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला

रायबरेली। थाना खीरों पर पंपहाउस से सोलर पैनल के चोरी होने के संबंध में वादी ने प्रार्थना पत्र दिया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या -313/2025 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वादी छोटूलाल ने थाना खीरों पर उनके खेत पर लगे सोलर पैनल के चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-314/2025 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त दोनों अभियोगों में टीमें गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना के खुलासे हेतु प्रयास किये जा रहे थे इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-313/2025 उपरोक्त के वांछित/प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण 1. राज पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम अहिलवा मजरे दुकनहा थाना खीरों जनपद रायबरेली 2. अंशुमान पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम लच्छीपुर थाना खीरों जनपद रायबरेली को 02 सोलर पैनल व घटना में प्रयुक्त 01 लोडर के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा संख्या-314/2025 उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त रिंकू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम ठकुराइनखेड़ा मजरे चेडौली थाना खीरों जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के रनापुर पहरौली से गिरफ्तार किया गया।
माल बरामदगी के आधार पर दोनों उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पूछताछ का विवरणः-

विज्ञापन

पकड़े गये अभियुक्तों (राज व अंशुमन) से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 26.10.2025 की रात थाना खीरों क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम फिरोजाबाद स्थित पानी की टंकी के पास से उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 02 सोलर पैनल चोरी किये थे, जिन्हें आज रिंकू पुत्र छोटेलाल निवासी ठकुराइनखेड़ा को बेचने जा रहे थे, जल्दबाजी में खोलने के कारण दोनों पैनल क्षतिग्रस्त हो गये थे। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया कि दिनांक 09.10.2025 की रात भी थाना खीरों क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गौतमनखेड़ा के खेत से 06 सोलर पैनल चोरी कर रिंकू उपरोक्त को ₹17,000/- में बेच दिए थे। बरामद रुपये उसी राशि के बचे हुए हैं, शेष राशि शौक-मौज में खर्च कर दी गयी तथा अभियुक्त रिंकू उपरोक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने राज व अंशुमान उपरोक्त से चोरी किये गये 06 सोलर पैनल रुपये 17000/- मे खरीदे थे जिन्हें उसने रुपये 35000/- मे उन्नाव के बीघापुर की तरफ एक राह चलते आदमी को बेच दिये थे जो पैसे मिले उसे मौज-मस्ती मे खर्च कर दिये। मेरे पास से जो पैसा बरामद हुआ है वो उसी से संबंधित है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button