
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बिजनौर।थाना कोतावाली शहर पर दिनांक 22.10.2025 को वादी देवेन्द्र कुमार पुत्र लायकराम सिंह ग्राम गजरौला शिव (अचपल) ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की मोटरसाईकिल रजि० नं0 UP20BQ2763 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा संख्या-888/2025 धारा 303 (2) बी०एन०एस० पंजीकृत कराया गया।
अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त पवन पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम गजरौला अचपल थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश मे आया।
कार्यवाही:-
आज दिनांक 22.10.2025 को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त पवन पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम गजरौला अचपल थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर को चोरी की मोटरसाईकिल रजि० नं0 UP20BQ2763 सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।




