दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 08.10.2025 को वादिनी द्वारा थाना सलोन पर उसके साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के संबंध में आरोपी अनुराग के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके संबंध में मु0अ0सं0-431/2025 धारा-64(1)/351(2) बीएनएस व धारा-66 डी आईटी एक्ट बनाम अनुराग अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 11 अक्टबूर 2025 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-431/2025 धारा-64(1)/351(2) बीएनएस में विवेचना के क्रम में धारा-66 डी आईटी एक्ट की घटोत्तरी कर संबंधित अभियुक्त अनुराग कुमार पुत्र हरीश्चन्द निवासी ग्राम सांडा सैदन थाना सलोन जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



