
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फतेहपुर बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र मोहम्मदपुर निवासी 40 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र भगवत शरण बीते गुरुवार की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं चल सका है। रविवार को भी पीएसी बल ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरसेल शारदा नहर पुल के पास शारदा सहायक नहर में लम्बे समय तक खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को ज्ञानेंद्र मिश्रा गुरसेल गांव स्थित देवी मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे देर रात तक घर वापस न आने पर जब उनकी तलाश की गई, तो गुरसेल माता मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर शारदा सहायक नहर पुल पर उनका भीगा हुआ झोला और चप्पल बरामद हुआ था।

परिजनों ने झोला व चप्पल पहचानते हुए आशंका जताई कि उन्होंने आत्महत्या की नीयत से नहर में छलांग लगा दी है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों और पीएसी बल की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

लगातार 5 दिनों तक अभियान के बावजूद ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र भगवतराम का कोई पता नहीं चल पाया।
आज छठवें दिन एसडीआरएफ टीम वी फतेहपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरसेल नहर पुल से भैसूरिया झील तक तलाश की लेकिन कोई भी सफलता हार नहीं लगी।




