
समित अवस्थी की रिपोर्ट
थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा थाना कुर्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 43/18 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त/गैंग लीडर मोनू कंजड़ पुत्र स्व0 मंहगू कंजड़ निवासी बेहड़पुरवा थाना कुर्सी बाराबंकी द्वारा प्रतिबन्धित अवैध व अपमिश्रित कच्ची शराब का निर्माण व विक्रय कर किये गये धनोपार्जन से अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई । उक्त सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-
अभियुक्त/गैंगलीडर मोनू कंजड़ पुत्र स्व0 मंहगू कंजड़ नि0 बेहड़पुरवा थाना कुर्सी बाराबंकी
कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग बीस लाख रुपये)
1. ग्राम बेहड़पुरवा में 650 वर्ग फीट प्लाट व निर्मित मकान कीमत लगभग 16,03,161/- रुपये वर्तमान बजारु कीमत लगभग 20 लाख रुपये
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0334/17 धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 कुर्सी जनपद बाराबंकी
2.मु0अ0सं032/17 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 272 भा0द0वि0 कुर्सी जनपद बाराबंकी
3.मु0अ0सं0227/17 धारा 60 आबकारी अधि0 कुर्सी जनपद बाराबंकी
4.मु0अ0सं0267/17 धारा 60 आबकारी अधि0 कुर्सी जनपद बाराबंकी
5.मु0अ0सं0117/16 धारा 60 आबकारी अधि0 कुर्सी जनपद बाराबंकी
6.मु0अ0सं0 43/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी




