शारदा नहर में 40 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला निवासी 40, वर्षीय युवक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निजी कार्य से निकले थे काफी समय तक घर वापस न आने पर परिजनों ने थाना मोहम्मदपुर खाला पर लिखित सूचना दी। थाने पर सूचना देने के बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की शाम के समय कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसेल नहर पुल के नीचे पटरी पर चप्पल व छोला मिलने से नहर में कुद कर आत्महत्या का सक हुआ तुरंत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली फतेहपुर व थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोर की मदद से तलाश शुरू की लेकिन रात का समय होने के पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह एन डी आर टीम भी मौके पर पहुंच तलाश शुरू की
खबर लिखने तक एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी।





