
रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2025 धारा-137(2)/87/65 (1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अजय कंजर पुत्र स्व० हजारी कंजर निवासी ग्राम पालपुर पानी की टंकी थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




