छोटा हाथी में परिवहन निगम की बस में पीछे से मारी टक्कर 12 यात्री घायल।

रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। बहराइच राजमार्ग पर अंचल चंचल ढाबा निकट परिवहन निगम रोडवेज बस ने छोटा हाथी में पीछे से टक्कर मार दी हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए
घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया वह सभी घायलों का इलाज चल रहा है जानकारी के अनुसार हरकाबाद सीतापुर और विशुनापुर बड्डूपुर बाराबंकी के लगभग 30 लोग छोटा हाथी गाड़ी जिसका नंबर यूपी 32 एन एस 8288 पर सवार होकर गोंडा स्थित दुख हरण नाथ दर्शन करके के लौट रहे थे तभी रायबरेली डिपो की परिवहन निगम बस यूपी 78 केएन 0271 ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी सड़क किनारे 12 फीट गड्ढे में पलट गया स्थानीय लोगों ने शोर सुनते ही मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गनीमत रही की सभी यात्री स कुशल बच गए इधर रोडवेज बस चालक ने बुढ़वल चौराहे पर बस खड़ी कर के मौके से फरार हो गया रामनगर कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।




