थाना जहांगीराबाद पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद।

घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकप व दो अदद मोटर साइकिलें सहित चोरी का सामान बरामद।
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को किया गिरफतार
अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर , घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकप यूपी 41 एटी 6859 व दो अदद मोटर साइकिलें ( यूपी 41 एफ 3276 व यूपी 32 एएल 6388 ) सहित चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद कर थाना जहांगीराबाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया गया पंजीकृत पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है , इनके द्वारा ग्राम भुलभुलपुर के काफी दिनों से बन्द पड़ी एविस फैक्ट्री ( सूत मील ) से लोहे का सामान चुराकर कबाड़ी को बेच दिया जाता है । अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में भी कई बार उक्त फैक्ट्री से लोहे का सामान चुराये जाने की घटना कारित की गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता:-
1. राजेन्द्र कुमार निषाद उर्फ गोलू पुत्र मुन्ना प्रसाद निवासी ढकौली मजरे सोमैय्या थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
2. रामकरन यादव पुत्र बिन्द्रा प्रसाद निवासी ढकौली मजरे सोमैय्या थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. अयोध्या प्रसाद पुत्र बनवारी निवासी ढकौली मजरे सोमैय्या थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. रघुराज चौहान पुत्र रामकृपाल निवासी नाला पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
बरामदगी:-
1. एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
2. एक अदद पिकप यूपी 41 एटी 6859
3. दो अदद मोटर साइकिलें ( यूपी 41 एफ 3276 व यूपी 32 एएल 6388 )
4. चोरी किया गया लोहे का सामान
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
2. उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला , थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
3. उप निरीक्षक अरुण कुमार सरोज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
4. हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
5. कांस्टेबल सुमित थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
5.कांस्टेबल विकेश सिंह थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
6 .कांस्टेबल आशीष थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
7. कांस्टेबल राजाराज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।




