जिला पोषण समिति व जिला कन्वर्जेंस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक डीआरडीए सभागार में हुई संपन्न।

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा
जनपद बाराबंकी मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेंस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई जिसमें जिला विकास अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी उपायुक्त मनरेगा समेत पोषण समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण हेतु समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया गया एवं बंद पाए जाने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ती के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा पूर्व के निरीक्षण में जो लोग अनुपस्थित पाए गए हैं उनके स्पष्टीकरण में क्या कार्यवाही की गई वह भी स्पष्ट किए जाएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रीस्कूल किट एवं पोषण ट्रैकर के संबंध में यूनिसेफ के माध्यम से 10 नवंबर, 2021 को विकासखंड देवा में समस्त मुख्य सेविकाओं एवं सीडीपीओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है बैठक में अधिकाधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया अक्षय पोषण वाटिका के फोटोग्राफ्स तथा लगाए गए पौधों के विवरण भी उपलब्ध कराए जाएं निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र है, उन्हें नवंबर के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की तरफ से सभी खंड विकास अधिकारियों को नवंबर तक प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण करने हेतु पत्र जारी कराने के निर्देश भी दिए गए परियोजना कार्यालय से आंगनवाड़ी केंद्र स्वयं सहायता समूह द्वारा शीघ्रता से पोषाहार वितरण के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी के सुझाव के संबंध में उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ संयुक्त रूप से एक प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिससे समूह द्वारा विलंब से पोषाहार के ढलान हेतु एक रणनीति तैयार करा कर सत समय धुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। गत माह में अल्प वजन जन्मे बच्चों के घरों में अनिवार्य रूप से गृह भ्रमण कार्य करती द्वारा किया जाए एवं इन बच्चों के सूची तैयार कर इनके वृद्धि अनुश्रवण प्रगति की निगरानी बाल बाल विकास योजना अधिकारी सेविका तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए।
बैठक के दौरान बताया गया कि बीएलओ के रूप में लगाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में कार्य किए जाने तथा राज्य सरकार व निदेशक महोदय के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन करते हुए स्कूल पूर्व शिक्षा तथा पोषण ट्रैकर में नियमित रूप से कार्य किए जाने के महत्व पर जोर दिया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोषणजंपामत जो भारत सरकार का ऐप है इसमें नियमित रूप से कार्य किया जाए तभी अभिप्रेरणा भत्ते का भुगतान किया जा सकेगा इसके लिए रु0 500 प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा रू0 200 प्रति सहायिका प्रोत्साहन राशि अनुमन्य है।




