Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और अनुसंधानों ने योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है: लोकसभा अध्यक्ष

लोक सभा अध्यक्ष ने लोगों को योग अपनाने, जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा करने तथा दूसरों को योग की परिवर्तनकारी शक्ति से परिचित कराने के लिए प्रोत्साहित किया

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

लोक सभा अध्यक्ष ने युवाओं से लचीलापन, आत्मविश्वास और उद्देश्य की स्पष्टता के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया।

योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक शक्तिशाली साधन है: लोक सभा अध्यक्ष

कई देशों में लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और भावनात्मक सुख के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है: लोक सभा अध्यक्ष

विज्ञापन

लोक सभा स्पीकर ने संसद परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया 

विज्ञापन 2

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जिसमें सांसदों, पूर्व सांसदों, और लोक सभा सचिवालय तथा राज्य सभा सचिवालय के कर्मचारियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल में भाग लिया।

विज्ञापन 3

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने के एक शक्तिशाली साधन के रूप में कार्य करता है और लोगों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम का एक रूप नहीं है; यह जीवन जीने का समग्र तरीका है जो लोगों को शक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

विज्ञापन 4

श्री बिरला ने लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और यह बताने के लिए प्रोत्साहित किया कि योग ने किस तरह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, इससे दूसरों को भी योग की परिवर्तनकारी शक्ति को जानने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से, विशेष रूप से, जीवन में लचीलापन, आत्मविश्वास और उद्देश्य की स्पष्टता विकसित करने के साधन के रूप में योग को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन 5

श्री बिरला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न भागों में लाखों लोग योग सत्रों में भाग ले रहे हैं और इस प्राचीन परंपरा के मूल भाव को अपना रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी और सबसे गहन प्रथाओं में से एक योग आज के आधुनिक और वैज्ञानिक युग में भी बहुत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और शोधों ने हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि योग लोगों को तनाव कम करने, आंतरिक शक्ति का निर्माण करने और रचनात्मक तथा शांतिपूर्ण तरीके से ऊर्जा को प्रवाहित करने में मदद करता है। यह एकाग्रता और कार्य कुशलता को बढ़ाता है और एक स्वस्थ तथा संतुलित जीवन शैली प्रदान करता है।


श्री बिरला ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कई देशों में लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और भावनात्मक सुख के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योग विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को एकजुट करता रहेगा और एक स्वस्थ, अधिक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में योगदान देगा।

ब्रह्माकुमारीज ने न केवल भारत में लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि दुनिया भर में शांति का संदेश भी फैलाया है: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ने दिल्ली के लाल किला परिसर में ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया।

11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर , लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज लाल किला परिसर में ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने राज योग और ज्ञान योग के माध्यम से शांति और सुख को बढ़ावा देने में ब्रह्माकुमारीज संगठन के अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस संगठन ने न केवल भारत में जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाया है, जिससे लोगों को आंतरिक शांति मिली और तनाव तथा चिंता से राहत पाने में मदद मिली है।

हाल ही में ब्राजील की अपनी यात्रा को याद करते हुए श्री बिरला ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की उपस्थिति और प्रभाव ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत किया है और दुनिया भर में लोगों के बीच सकारात्मक प्रभाव पैदा किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय मूल्यों पर आधारित यह संगठन दुनिया भर में लोगों को प्रेरित कर रहा है और उन्हें सार्थक परिवर्तन की दिशा में मार्गदर्शन कर रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button